फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 lakh people from 12 districts to join BJP's virtual rally

भाजपा की वर्चुअल रैली में जुड़ेंगे 12 जनपदों से 50 लाख लोग

Thu, 18 Jun 2020 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
50 lakh people from 12 districts to join BJP's virtual rally
लालगंज के भाजपा पदाधिकारियों को आन लाइन संबोधित करते प्रभारी मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा लालगंज की वर्चुअल बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा गोरखपुर व काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन माननीय रत्नाकर रहे।
विज्ञापन

रत्नाकर ने पार्टी के अग्रिम कार्यक्रमों के बारे में सभी को अवगत कराया। कहा कि परिवार संपर्क अभियान को बढ़ाकर 20 जून तक कर दिया गया है। सभी बूथों पर 100 परिवारों से संपर्क करना है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रत्येक मंडल स्तर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके शिविर लगाना है। 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को ‘बलिदान दिवस’ के रुप में बूथ स्तर पर मनाया जायगा। 24 जून को गोरखपुर क्षेत्र की 50 लाख लोगो की वर्चुअल रैली आयोजित की जाएगी। इसको केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे। इसके लिए बैठक में योजना बनाई गई। हर बूथ से दस युवाओं को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी की। हर सामाजिक वर्ग से जोड़कर वाट्सअप ग्रुप बनाकर उन्हें रैली मे जोड़ा जाएगा। यह रैली ऐतिहासिक वर्चुअल रैली। गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जनपदो के 50 लाख लोग जुड़ेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार 2.0 के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र जनता तक पहुंचाना है। जनता के सुख-दुख का हालचाल लेने का कार्य करें। वर्चुअल रैली में बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर इसे ऐतिहासिक बनाएं। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने सभी का अभिनंदन किया। संचालन जिला महामंत्री भाजपा सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जयप्रकाश जायसवाल, हरीश तिवारी, सीता चौहान, योगेंद्र राय, फूलचंद भारती, शेर बहादुर सिंह,रामनयन सिंह, हनुमंत प्रसाद सिंह, चंद्रजीत तिवारी, जितेन्द्र सिंह गुड्डू, सुनील सिंह डब्बू, संतोष गौड़, प्रमोद राय, डॉ शैलेन्द्र यादव, रामस्वारथ राजभर, अभिषेक सिंह, दिलीप सिंह बघेल, संचिता श्री चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed