फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   458 children of the district selected for scholarship

Azamgarh News: छात्रवृत्ति के लिए जिले के 458 बच्चे हुए चयनित

Fri, 26 Apr 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
458 children of the district selected for scholarship
आजमगढ़। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023 का परिणाम साढ़े पांच महीने के इंतजार के बाद बुधवार को घोषित कर दिया गया। जिसमें जिले के कुल 459 सीटों में 458 का चयन हुआ है। जबकि एक सीट रिक्त रह गया। जिले में जूनियर हाईस्कूल घटिया मेंहनगर के सर्वाधिक 19 बच्चों का चयन हुआ है। वहीं जूनियर हाईस्कूल जहानागंज के 18 बच्चे चयनित हुए।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में आठवीं में पढ़ने वाले कुल तीन हजार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें निर्धारित 459 सीटों के सापेक्ष 458 मेधावियों को सफलता मिली। तमाम कोशिशों के बावजूद एक सीट खाली रह गई। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल से वेबसाइट पर देख सकते हैं। परिणाम पांच मई तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रति माह एक हजार या प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये पढ़ाई के लिए मिलेंगे। पांच नवंबर 2023 को आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कुल 3000 विद्यार्थियों ने पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed