फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लखनऊ की संस्था करेगी स्टार रेटिंग को प्रमाणित

लखनऊ की संस्था करेगी स्टार रेटिंग को प्रमाणित

Thu, 03 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ की संस्था करेगी स्टार रेटिंग को प्रमाणित
आजमगढ़। स्वछता सर्वेक्षण-2019 के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अतंर्गत निकायों को कचरामुक्त रखते हुए स्टार रेटिंग की जा रही है। आजमगढ़ और मुबारकपुर की ओर से स्वयं की रेटिंग की जा चुकी है। एक स्टार के लिए 200, दो के लिए 350 और चार के लिए 600 अंक मिलने हैं। इसका प्रमाणन थर्ड पार्टी की ओर से ही किया जाएगा। राज्य मिशन निदेशालय की ओर से ऐसे निकायों के स्वघोषित रेटिंग की प्रमाणिकता के सत्यापन के लिए लखनऊ की आरसीयूइएस संस्था को नामित किया गया है। चार जनवरी तक सत्यापन होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अतंर्गत निकायों को कचरामुक्त रखते हुए स्टार रेटिंग की जा रही है। सभी निकायों को व्यवस्थाओं के अनुरूप स्वमूल्यांकन स्वयं को एक से लेकर साथ स्टार तक की रेटिंग देनी है। प्रत्येक स्टार के लिए दो सौ से लेकर हजार अंकों तक का प्रावधान है। निकायों के स्वमूल्यांकन के बाद की गई रेटिंग का प्रमाणन शासन की ओर से चयनित थर्ड पार्टी की ओर से ही किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ की आरसीयूइएस संस्था को नामित किया गया है। इस संस्था की ओर से प्रमाणित होने के बाद ही इस रेटिंग को स्वीकार किया जाएगा। संस्था चार जनवरी तक इस रेटिंग का कार्य एवं व्यवस्थाओं के अनरूप सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed