फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नगर पंचायत सड़क किनारे कर रहा कूड़े का निस्तारण

नगर पंचायत सड़क किनारे कर रहा कूड़े का निस्तारण

Sun, 23 Dec 2018 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत सड़क किनारे कर रहा कूड़े का निस्तारण
निजामाबाद। नगर पंचायत द्वारा नगर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण मुहम्मदपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर किया जा रहा है। जिसके चलते कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से राहगीरों का राह चलना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत की इस व्यवस्था से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जोरशोर से किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था में इन दिनों काफी सुधार हुआ है, लेकिन नगर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नगर क्षेत्र के मुहम्मदपुर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे किया जा रहा है। जिस स्थान पर कूड़ा फेंका जा रहा है। उस स्थान पर वर्तमान में कूड़े का ढेर लग चुका है। इस ढेर से उठ रही दुर्गंध ने राहगीरों को काफी परेशान कर रखा है। यह स्थान आबादी से कुछ दूर जरूर है लेकिन रास्ते से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना होता है। जिस रास्ते पर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है, उसी रास्ते से प्रतिदिन एसडीएम का भी आना-जाना होता है, इसके बाद भी नगर पंचायत की इस कवायद की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कूड़े के इस ढेर के पास सैकड़ों की संख्या में छुट्टा जानवर विचरण करते रहते है, जिससे हादसे की भी आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं आसपास के किसानों के फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। नगर पंचायत के इस कवायद से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और लोग नगर पंचायत के खिलाफ आंदोलन का भी मन बनाने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed