{"_id":"5c0ab6a5bdec2241471f6c89","slug":"41544205989-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका में आजमगढ़ की अल्पना, बालक में मऊ के विनय अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका में आजमगढ़ की अल्पना, बालक में मऊ के विनय अव्वल
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीडीओ कमलेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय बच्चों की प्रस्तुति बहुत शानदार और काबिले तारीफ है। यही बच्चे मंडल ही नहीं प्रदेश और देश का नाम ऊंचा करेंगे। संयोजक सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. राजेश कुमार आर्य ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, ओपी त्रिपाठी ने स्मृति चिह्न प्रदान किया। सरदहा के बच्चों ने सरस्वती वंदना और मऊ के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुहम्मदपुर के प्राथमिक विद्यालय जहानियांपुर के बच्चों की ओर से स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित प्रस्तुत कार्यक्रम की खूब प्रशंसा हुई। 50 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में आजमगढ़ की अल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मऊ की पिंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में मऊ के विनय गुप्ता ने प्रथम और आजमगढ़ प्राथमिक विद्यालय पूक चेवार के विकास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले बीईओ महेंद्र प्रसाद, विश्वजीत कुमार, सुनील चौबे, जनार्दन यादव, वंशीधर पाण्डेय, अशोक कुमार, संतोष पांडेय, प्रभावती देवी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, दयाराम साहनी, अशोक यादव आदि ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण किया। संचालन डॉ. हरिकेश मिश्रा, उदय राज यादव, अरविंद सिंह, आशा सिंह और डॉ. अंशू अस्थाना ने संयुक्त रूप से किया। अनिता साइलेसंस, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, केदार नाथ यादव, मनोज कुमार त्रिपाठी, अतुल सिंह, राकेशमणि त्रिपाठी, कन्त किशोर दुबे, ढसंतोष राय, सुनील राय, रंजय श्रीवास्तव, राम सिंह, जितेंद्र राय, अभिमन्यु यादव आदि थे।
विज्ञापन