फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हाथी घोड़े के साथ निकली सांई बाबा की भव्य झांकी

हाथी घोड़े के साथ निकली सांई बाबा की भव्य झांकी

Fri, 27 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हाथी घोड़े के साथ निकली सांई बाबा की भव्य झांकी
अतरौलिया । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को अतरौलिया नगर पंचायत की श्री सांई सेवा समिति जायसवाल त्रिमुहानी के तत्वावधान में साई बाबा की भव्य झांकी निकाली गई। हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे के साथ निकली इस झांकी ने पूरे नगर का भ्रमण किया। पूरे रास्ते लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में निकली भव्य झांकी जायसवाल त्रिमुहानी से निकलकर शंकर त्रिमुहानी, मुसाफिर चौक, बरन चौक, दुर्गा चौक, सब्जी मंडी, केशरी चौक, डाक बंगला होते हुए रोडवेज, सीमा हास्पीटल होते हुए जायसवाल त्रिमुहानी पहुंची। गुरुपूर्णिमा पर अपने गुरू के दर्शन और पूजन के लिए दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले भक्तों का पूरा जमावड़ा लग गया। भक्तों के पहुंचने से जहां नगर में चहल पहल बढ़ गई वहीं पूरा नगर पंचायत अतरौलिया भक्तमय हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के जयकारे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अपने अपने छतों से श्रद्घालुओं ने पुष्पों की वर्षा कर उनके प्रति अपनी आस्था जताई। समिति के कार्यकर्ताओं ने लोगों में प्रसाद वितरण किया। झांकी के जायसवाल त्रिमुहानी पहुंचने पर श्रद्धालुओं का रेला लग गया। सभी ने अपने परिवार की खुशहाली और देश में अमन चैन की प्रार्थना किया। अंत में विधायक डा. संग्राम यादव और चेयरमैन सुभाषचंद्र जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्रीराम जायसवाल, भोला जायसवाल, अजय जायसवाल, विजय जायसवाल, आकाश शर्मा, जितेंद्र सोनी, अरविंद गुप्ता, सुरेश मोदनवाल, सचिन जायसवाल, अमित जायसवाल, राजेश गुप्ता, राकेश मोदनवाल, सुनील जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed