{"_id":"5a6f68674f1c1b82268b71d8","slug":"41517250663-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी सुरक्षा के बीच फिल्म पद्मावत दिखाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी सुरक्षा के बीच फिल्म पद्मावत दिखाई गई
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के मुकेरीगंज मुहल्ले में स्थित मुरली टाकिज में सोमवार से भारी सुरक्षा के बीच चर्चित फिल्म पद्मावत दिखाई गई। साढ़े बारह बजे दिन से लेकर रात साढ़े नौ बजे तक टाकिज में चले तीन शो में कुल 334 लोगों ने फिल्म देखी। फिल्म की शुरूआत होने से लेकर देर रात तक टाकिज के आसपास पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रही। एसपी अजय कुमार साहनी ने फिल्म का विरोध करने के लिए कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
निर्माता निर्देश संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर प्रतिबंध लगाने के लिए राजस्थान की करणी सेना और हिंदू संगठन विरोध कर रहे है। फिल्म के टाकिजों में दिखाए जाने से नाराज संगठनों को लोगों ने कई टाकिजों में तोडफ़ोड़ भी किया है। लोगों के विरोध के चलते आजमगढ़ शहर के सिनेमाहाल मालिक पहले तो फिल्म न दिखाने का आश्वासन देकर संगठन के लोगों को लिखित रुप से फिल्म न दिखाने का भरोसा दिया था, लेकिन एसपी ने फिल्म के प्रदर्शन पर सिनेमाहाल मालिकों को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया। जिस पर हिम्मत करके सोमवार को मुरली टाकिज के मालिक ने फिल्म का शो शुरू किया। सोमवार को सिनेमा हाल में चले तीन शो के दौरान फिल्म ने 52150 रुपये का कारोबार की। सिनेमा हाल में पहले शो 12.30 बजे से 3.30 बजे तक कुल 70 लोगों ने फिल्म देखी, दूसरा शो 3.30 बजे से 6.30 बजे तक चला। जिसमेें कुल 119 लोगों ने और तीसरा शो 6.30 बजे से 9.30 बजे तक चला। इस शो में कुल 145 लोगों ने फिल्म का लुफ्त उठाया। इस फिल्म के जरिए सिनेमाहाल मालिक ने एक दिन में 52150 रुपये का कारोबार किया। फिल्म शुरू होने से पहले ही सिनेमाहाल के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का बज्र वाहन के साथ शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह, क्राइम ब्रांच की स्वांट टीम के साथ-साथ खुफिया विभाग के लोगों की तैनाती की गई थी। जो निरंतर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। हालांकि देर शाम तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी।
पहले हमने सिनेमाघर में फिल्म पद्मावत नहीं दिखाने का फैसला लिया था, लेकिन प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से सुरक्षा का भरोसा दिलाए जाने के बाद फिल्म का प्रदर्शन शुरू किया गया। पहले तीन चले तीन शो में कुल 52150 रुपये का कारोबार हुआ। - विजय सिंह, मुरली टाकिज के मैनेजर
विज्ञापन
धर्म के नाम पर कुछ लोगों को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दि या जाएगा। फिल्म के प्रदर्शन पर जब टाकिज के मालिक ने सुरक्षा मांगी तो उसे पूरी सुरक्षा दी गई। - अजय कुमार साहनी, एसपीआशीष तिवारी