{"_id":"59fb5b6d4f1c1b8e698b8f4d","slug":"41509645165-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयनित खिलाड़ियों ने पुतला फूंक कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयनित खिलाड़ियों ने पुतला फूंक कर जताया विरोध
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। सिगरा मऊ में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता मे डीएवी पीजी कॉलेज के चयनित खिलाड़ियों के लिए साधन की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण खेल से वंचित रह गए खिलाड़ियों और छात्रों ने गुरुवार को तरुण यादव के नेतृत्व में कालेज गेट पर क्रीडा विभागाध्यक्ष और कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि कालेज की तरफ से चयनित कबड्डी खिलाड़ियों का मैच गुरुवार को सिगरा मऊ में होना था, लेकिन कॉलेज प्रशासन और क्रीड़ा विभागाध्यक्ष की तरफ से साधन उपलब्ध नहीं कराया गया था। इसके कारण मैच में शामिल होने से हम सभी को वंचित होना पड़ा। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान जल्द न हुआ तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष वरुण यादव, लोकेश यादव, महेंद्र यादव, प्राजंल यादव, आर्यन राय सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।