फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भोले के भक्तों के जयकारे गूंजे

भोले के भक्तों के जयकारे गूंजे

Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
भोले  के भक्तों के जयकारे गूंजे
आजमगढ़। सावन मास के अंतिम सोमवार को जिले में आस्था की बयार बही। इस दौरान शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे। सुबह से ही बाबा शिवदानी का दर्शन पाने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर परिसर में हो रही भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया था। दूसरी तरफ विभिन्न क्षेत्रों में कांवरियों ने भोर में ही शिवालयों में पहुंच जलाभिषेेक किया।
विज्ञापन

नगर के भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त फूल और बेलपत्र लेकर शिवमंदिर पहुंचे और बाबा को जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घंटा-घड़ियाल और लग रहे हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। भोर से शुरु दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा। वही सुबह से चल रहे भजन कीर्तन में कलाकारों ने भजनों के माध्यम से शिव महिमा का वर्णन किया। बीच-बीच में भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया था। इसी क्रम में नगर क्षेत्र में रैदोपुर, रेलवे स्टेशन स्थित बऊरहवां बाबा के स्थान पर, शंकर तिराहा आदि स्थानों पर पूजन-अर्चन और लग रहे जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार महाराजगंज के भैरव धाम पर भी भीड़ रही। हर कोई बाबा के दर्शन को आतुर था। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के आस-पास पुलिस के जवान तैनात थे। वहीं पूजन के बाद मंदिर के पास लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की, तो बच्चों ने खिलौने, चाट-पकौड़ी और जलेबी का लुत्फ उठाया। इसी क्रम में चक्रपानपुर केअनेई गांव स्थित पातालपुरी धाम, मेहनगर कस्बे के गौरा गांव स्थित पातालपुरी महामंडलेश्वर धाम, सगड़ी तहसील के मोहम्मदपुर स्थित में प्राचीन शिव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed