{"_id":"668ed4bbd819960ad808b58b","slug":"400-kv-transformer-could-not-be-replaced-even-within-72-hours-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-117737-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 72 घंटे में भी नहीं बदला जा सका 400 केवी का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 72 घंटे में भी नहीं बदला जा सका 400 केवी का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर कस्बा के तीन मुहल्लों के लोग बीते 72 घंटों से अंधेरे में हैं। विभाग की उदासीनता के कारण खराब ट्रांसफार्मर को अभी तक बदला नहीं जा सका है। इसके कारण लगभग 300 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। अभी तक वहां नया ट्रांसफार्मर भी नहीं लग पाया है।
कस्बा के ताज कटरा के पास बिजली आपूर्ति के लिए 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इससे नगर पंचायत फूलपुर के उस्मानिया मुहल्ला, पठान पुरवा और फूलपुर देहात के उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती थी। रविवार को गरज तड़क के साथ हो रही बारिश में उक्त ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई, जिसके कारण ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई और लगभग तीन सौ घरों की बिजली गुल हो गई। पहले तो विभाग के कर्मचारी इसको ठीक करने की कोशिश किए। इसके बाद भी 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो सका। वहीं बिजली न रहने से रातों की नींद हराम हो गई है। लोग दूसरों मुहल्लों से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। विभाग की उदासीनता के कारण अभी तक वहां पर दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगा पाया है।
बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। पहले तो मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया पर सफलता नही मिली। जिला मुख्यालय से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। उसे लगाकर जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। शाम तक लगा दिया जाएगा। - देवेंद्र सिंह, अवर अभियंता।