फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   400 acres of paddy crop wasted due to chemical water of sugar mill

चीनी मिल के केमिकलयुक्त पानी से 400 एकड़ धान की फसल बर्बाद

Fri, 04 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
400 acres of paddy crop wasted due to chemical water of sugar mill
सठियांव मिल से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी आस-पास के खेती की जमीन में फैला। - फोटो : AZAMGARH
सठियांव। चीनी मिल सठियांव के आसपास के किसानों के लिए रसायनयुक्त पानी परेशानी का सबब बना हुआ है। किसानों की रबी की फसल तो बर्बाद हुई ही, अब खरीफ के सीजन में 400 एकड़ धान की फसल भी बर्बाद हो गई है। इसे लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीर गहरी होती नजर आ रही है। वहीं बारिश अधिक होने से चीनी मिल का केमिकलयुक्त पानी किसानों के घरों तक पहुंच गया है। इससे गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। किसानों ने कई बार इस समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

चीनी मिल सठियांव गन्ना किसानों के लिए जहां वरदान साबित हो रही है वहीं मिल से सटे किसानों को अपनी खेती करना कठिन होता जा रहा है। चीनी मिल के डिस्टलरी प्लांट से निकला दूषित पानी जहां दुर्गंध का पर्याय बना हुआ है वहीं यह जहरीला पानी फसलों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है।इसका समाधान कौन करेगा उन्हें पता नहीं है। असोना, हरैया, बस्ती, देवरिया खालसा, सुराई, संग्रामपुर व कादीपुर आदि के लगभग 25 हजार की आबादी वाले गांव के लोग भुखमरी के कगार पर खड़े हैं। गांव के पूर्व प्रधान व किसान बाके यादव, करन यादव, लालचंद व प्यारे ने कहा कि किसानों की हितैषी होने का दम तो सभी भरते हैं लेकिन हम किसानों का कोई पुरसा हाल नहीं हैं। वहीं हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। जिससे गांव के लोग बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। वहीं इस समस्या को लेकर मुबारकपुर विधान सभा के समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में मिल के सचिव से मुलाकात कर जल निकास की समुचित व्यवस्था के साथ बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग की लेकिन एक पखवाड़ा बीत गया फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सठियांव मिल से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी आस-पास के खेती की जमीन में फैला।

सठियांव मिल से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी आस-पास के खेती की जमीन में फैला।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed