फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40 players showed their skills in the karate trial

Azamgarh News: कराटे ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 29 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
40 players showed their skills in the karate trial
निसवां में जनपदीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता-2026 में प्रदर्शन करती ​खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
आजमगढ़। जनपदीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता-2026 के तहत मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार को निसवां इंटर कॉलेज, पहाड़पुर में आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निसवां इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा देखने को मिला, जबकि फूलपुर तहसील के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में निसवां इंटर कॉलेज की जैनब खातून 34 किग्रा, कुमुद यादव 38 किग्रा और अक्स नौशाद 48 किग्रा ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। वहीं एसडीए इंटर कॉलेज, फूलपुर की शालू 42 किग्रा ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए चयन सुनिश्चित किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में अलशिफा नौशाद 40 किग्रा, साक्षी यादव 48 किग्रा, ईरम 50 किग्रा और फिज्ज़ा खातून 52 किग्रा का चयन हुआ। 19 वर्ष बालिका वर्ग में अलीशा शाहिद 54 किग्रा ने शानदार प्रदर्शन कर मंडलीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्या रीना पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। खिलाड़ियों का मूल्यांकन चयनकर्ता अमित कुमार, दीपक सिंह, संदीप वर्मा तथा आजमगढ़ कराटे एसोसिएशन के सचिव संजय पाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन जनपदीय क्रीड़ा प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने किया। अब चयनित खिलाड़ी मंडलीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed