फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   37 named and 150 unidentified prosecuted, four arrested

37 नामजद व 150 अज्ञात पर मुकदमा, चार गिरफ्तार

Mon, 12 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
37 named and 150 unidentified prosecuted, four arrested
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर में रविवार को पुलिस व पब्लिक के बीच हुए लाठीचार्ज, तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू कर दिया है। 37 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ कोतवाल ने स्वयं मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसमें तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए चंदन सिंह के घर पर पुलिस ने जम कर तोड़फोड़ भी किया है। तोड़े गए सामानों में चंदन सिंह के बहन 21 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए एकत्र किए गए सामान भी शामिल रहे। गांव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। ज्यादातर पुरूष सदस्य घर छोड़ कर फरार है।
विज्ञापन

छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी धर्मपाल गांव के ही एक स्कूल पर बतौर शिक्षक तैनात था। बीते चार अप्रैल को वह मैनेजर के बुलाने पर स्कूल गया था और फिर लापता हो गया था। आठ अप्रैल को मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। परिजन मृतक का शव लेकर रविवार को घर लौट रहे थे। इसके पूर्व ही ग्रामीण गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर बैठ गए और स्कूल के प्रबंधक पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ को उग्र देख पुलिस ने शव गांव नहीं जाने दिया और रास्ते से ही जीयनपुर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह के तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें 37 नामजद समेत 150 अज्ञात का नाम शामिल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी चंदन सिंह को नामजद किया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही तीन महिलाओं समेत चार को नामजद भी कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई शुरू हो जाने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
नामजद किए गए लोगों में यह है शामिल
सगड़ी। पुलिस ने जिन लोगों को नामजद किया है। उसमें चंदन सिंह, दीपक सिंह, यादवेंद्र यादव, कृष्ण प्रताप सिंह, जेपी सिंह, चंद्रजीत राम, लाल बहादुर, संजीत कुमार, हेमंत सिंह, विकेश सिंह, गोलू सिंह, राहुल, चंपा देवी, ताड़क कहार, प्रमोद राम, अशोक राम, अभिषेक सिंह, धर्मेश राम, राहुल कहार, विरेंद्र यादव, अभिषेक यादव, रिंकू सिंह, कविता, सोनी, संदीप राम, मारकंडेय, पंकज सिंह, अभिषेक, रणधीर सिंह, संजय राम, धर्मेश, उदय प्रताप, कन्हैया सिंह, मृतक का भाई गुड्डू गोंड शामिल है।

देर रात दोहरीघाट में हुआ अंतिम संस्कार
सगड़ी। मृतक धर्मपाल का शव पुलिस गांव में नहीं ले जाने दी और परिजनों पर दबाव बना कर रविवार की देर रात कोतवाली परिसर में शव सीधे दोहरीघाट भेज कर अंतिम संस्कार कर दिया। पिता व मौसा समेत पांच-छह की संख्या में लोग शव कोतवाली लेकर दोहरीघाट पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। गांव में शव न जाने देने से भी ग्रामीणों व परिजनों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed