{"_id":"69f79f7b8230f2b4c201468c","slug":"352-android-mobiles-worth-rs-88-lakh-lost-in-april-recovered-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-149606-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अप्रैल में खोए 88 लाख के 352 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अप्रैल में खोए 88 लाख के 352 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है। अप्रैल में पुलिस ने कुल 352 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 88 लाख रुपये है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अभियान के तहत सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए जा रहे हैं। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन में मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 959 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए जा चुके हैं, जिसकी कीमत लगभग 2.39 करोड़ रुपये है।
वहीं, पिछले 27 महीनों में कुल 4172 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीब 10.28 करोड़ रुपये है। थाना स्तर पर भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई गई। महराजगंज थाना ने 45 मोबाइल, मुबारकपुर 34, रौनापार 26, सरायमीर 19, निजामाबाद 18, जहानागंज 16, देवगांव व जीयनपुर 15-15 मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा अन्य थानों ने भी लगातार कार्रवाई कर मोबाइल रिकवरी में योगदान दिया।