फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35 found infected, two killed

फिर बढ़ा संक्रमण, 35 मिले संक्रमित, दो की मौत

Mon, 31 May 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
35 found infected, two killed
संवाद न्यूज एजेंसीआजमगढ़। बीते एक सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पर लगे ब्रेक के बाद सोमवार को फिर संक्रमण की रफ्तार बढ़ती नजर आयी। सोमवार को जिले में जहां कुल 35 संक्रमित मिले तो वहीं राजकीय मेडिकल कालेज में दो संक्रमितों की मौत भी हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सोमवार को कुल 3320 लोगों की जांच की गई। जिसमें 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। उन्होंने बताया कि इन 35 नए संक्रमितों में जिले के मात्र 14 लोग ही शामिल है। शेष 21 गैरजनपदों के है। जिन्हें उनके गृहजनपदों को स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब जिले में एक्टिव केस 573 हो गए है तो वहीं अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या बढ़ कर 17786 पर पहुंच गई है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में दो लोगों की मौत हुई। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि गंभीरपुर क्षेत्र के 67 वर्षीय वृद्ध को आठ मई की रात 9 बजे भर्ती कराया गया था। जिनकी सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे मौत हो गई। वहीं निजामाबाद थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय वृद्ध को 21 मई की शाम सवा पांच बजे भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह आठ बजे उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed