{"_id":"37c24ead7500da5274cc9035bc10aab6","slug":"32-crore-approved-for-development-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए 32 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए 32 करोड़ स्वीकृत
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक रविवार को नेहरू हाल में संपन्न हुई। जिसमें सदस्यों द्वारा राज्य वित्त के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। बैठक में राज्य वित्त से कराए गए विकास कार्यों का मुद्दा छाया रहा। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव द्वारा विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की गई।
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने 32 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस धन का उपयोग जिला पंचायत द्वारा कराए जाने वाले कार्यों पर खर्च होगा। बैठक के दौरान सदस्यों से धन के सदुपयोग की सलाह ली गई । बैठक में पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, जिला पंचायत, समाज कल्याण, नलकूप विभाग,सिंचाई विभाग सहित अनेक विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार वर्मा ने अधिकारियों को कर्मचारियों निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के धन का हर स्तर पर सदुपयोग किया जाए। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी बीके सिंह, विधायक अभय नरायन पटेल, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव आदि उपस्थित थे।