{"_id":"5c548d75bdec223c5d7e2def","slug":"31549045109-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक कर्मचारियों ने बजट को बताया हितकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक कर्मचारियों ने बजट को बताया हितकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अंतरिम बजट में सरकार ने नौकरी पेशा लोगों को इनकम टैक्स में पांच लाख रुपये तक की छूट देकर राहत दी है। इससे शिक्षक व कर्मचारी खुश तो हैं लेकिन पुरानी पेंशन बहानी न होने से निराश भी हैं। शिक्षकों व कर्मचारियों ने इनकम टैक्स में मिले छूट के फैसले को हितकर माना है।
उप्र डीआरडीए इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने इस बजट में इनकम टैक्स के स्लैब को ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर कर्मचारियों को काफी राहत प्रदान की है लेकिन हमारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी नहीं की गई।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने बजट में सब कुछ देने का प्रयास किया है। इनकम टैक्स स्लैब बढ़ाकर कर्मचारियों को राहत दी है। लेकिन छूट में बढ़ोतरी न होने से छोटे कर्मचारियों को फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
शिक्षक अनिल राय ने कहा कि निश्चित रूप से सरकार ने टैक्स की सुविधाओं में स्लैब को बढ़ाया जो शिक्षकों के लिए फायदेमंद है। लेकिन, यह निराशाजनक है कि सरकार ने हमारी पुरानी पेंशन बहाली को पूरा नहीं किया। ये पेंशन ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन यापन का सहारा होती है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह ने कहा कि कर्मचारी और शिक्षकों के लिए सरकार कभी भी हितकर नहीं रही। पुरानी पेंशन को सरकार ने लागू नहीं किया। विद्यालयों में सरकार शिक्षकों की कमी करती जा रही है।