फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रांसफार्मर जला, बिजली-पानी के लिए तरसे लोग

ट्रांसफार्मर जला, बिजली-पानी के लिए तरसे लोग

Mon, 08 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जला, बिजली-पानी के लिए तरसे लोग
आजमगढ़। शहर के बदरका तिराहे पर लगा ट्रांसफार्मर शनिवार की शाम अचानक जल गया। ट्रांसफार्मर के जल जाने से तीन मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी के मौसम में लोग पूरी रात रतजगा कर काटने को मजबूर हुए। वहीं बिजली न रहने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, जिसके चलते भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर के कुंदीगढ़ संपूर्ण, बदरका व दलसिंगार आंशिक मुहल्लों में बिजली सप्लाई के लिए विभाग ने बदरका तिराहे पर ही ट्रांसफार्मर स्थापित कर रखा है। शनिवार की शाम लगभग छह बजे अचानक ही ट्रांसफार्मर ने काम करना बंद कर दिया। लोगों की शिकायत पर बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच किया तो पता चला ट्रांसफार्मर जल गया है। बदरका सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारी यह कह कर मौके से चले गए कि अब नया ट्रांसफार्मर आएगा तो ही बिजली सप्लाई शुरू हो सकेगी। बिजली न होने से गर्मी के इस मौसम में लोग रतजगा करने को मजबूर हुए। मच्छरों के बढ़े प्रकोप ने भी लोगों को पूरी रात परेशान कर रखा। सुबह होने पर लोगों को पानी की किल्लत से दो-चार होना पड़ा। जिन लोगों ने सबमर्सिबल बोरिंग कराया था वे तो जेनरेटर आदि लगा कर पानी का इंतजाम कर लिए लेकिन जो जलकल के सप्लाई वाले पानी के भरोसे थे, उन्हें पेयजल की किल्लत से भी दोचार होना पड़ा। ट्रांसफार्मर के जल जाने से बदरका तिराहे पर लगा जलकल का पंप भी बंद पड़ा था। उच्चाधिकारियों से लगातार शिकायत होने पर रविवार को दोपहर बाद विभाग जागा और दूसरा ट्रांसफार्मर मौके पर पहुंच गया, जिसे लगाने में शाम तक बिजली विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। एक्सईएन चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि लगने के बाद ट्रांसफार्मर तीन-चार घंटे चार्ज होगा, उसके बाद बिजली की सप्लाई चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed