{"_id":"5b01c2714f1c1bd8408b6da6","slug":"31526841969-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से पिता की मौत, बेटा घायल
Updated Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)।
रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव में रविवार की सुबह गन्ने के खेत में घुसकर घास और गन्ना खा रहे सांड़ को हांकने पहुंचे पिता-पुत्र पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि वृद्ध पिता की मौत हो गई। जबकि बेटे को सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मृत स्वामीनाथ (65) रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव का निवासी था। घायल रमेश यादव (35) उसका बेटा है। रविवार की सुबह स्वामीनाथ के खेत में एक बिगड़ैल सांड़ घूसकर गन्ने की फसल और घास खा रहा था। इसकी जानकारी होने पर स्वामीनाथ लाठी लेकर सांड़ को खेत से बाहर निकालने पहुंचा। इस दौरान सांड़ ने स्वामीनाथ पर हमला बोल दिया और उसे मारने लगा। जानकारी होने पर रमेश अपने पिता को बचाने पहुंचा तो सांड़ उस पर भी हमलाकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे। भीड़ आने पर सांड़ भाग गया। ग्रामीणों ने घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान स्वामीनाथ की मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रमेश की जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है।