फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि

ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि

Wed, 14 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि
आजमगढ़। शहर क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह जलाभिषेक और शाम को समय कई स्थानों पर शिव बारात निकली।
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के शिवभक्तों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। नगर पंचायत लालगंज के घमरिया शिव मंदिर, पावर हाउस परिसर शिव मंदिर, तहसील परिसर के शिव मंदिर, खनियरा स्थित पातालपुरी शिव मंदिर, गोसाई की बाजार स्थित पातालपुरी शिवमंदिर, रामपुर बढ़ौना, चंदेवरा, अकोल्ही, व्यवहरा, अछीछी, अमिलिया, सोफीपुर, कैथीशंकरपुर, रेतवां चंद्रभानपुर, बड़ा गांव बहादुरपुर आदि गांवों में लोगों ने पूजन अर्चन किया। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार बिंद्रा बाजार स्थित शिव चर्चा स्थल पर शिव सहस्त्रनाम का यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें 118 नाम से शिव महायज्ञ हुआ जिसमें 121 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर आहुति दी। निजामाबाद स्थित पातालपुरी महादेव घाट से शिव बारात निकाली गई। महादेव घाट से शिव बारात दिवाकर माली के नेतृत्व में थाना मोड़ होते हुए पोस्ट ऑफिस होते हुए चौक, ग्रामीण बैंक चौक, नई सड़क सब्जी मंडी, ठाकुरद्वारा चौक होते हुए महादेव घाट जाकर समाप्त हुई। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी, बोझिया, कोठिया, कठैचा, पकवाइनार, रामगढ़, जीयनपुर, अजमतगढ़, अंजानशहीद, बागखालिस, मनिकाडीह, कंजरा मोड़, अंडाखोर, बनकट, बाबा नाथ मंदिर रामगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जीयनपुर नगर पंचायत में शिव बारात निकाली गई जो प्राचीन शिव मंदिर कोइरिया पोखरा से चलकर नगर का भ्रमण करते हुए प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आकर भजन आरती के साथ संपन्न हुई। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को नगर पंचायत सरायमीर, रंगडीह, नंदाव, छित्तुपट्टी, हैदराबाद स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धा के साथ मनाया गया। फूलपुर संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री शंकर जी तिराहा स्थित भगवान शंकर के मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। सुबह कांवरियों का जत्था पौराणिक स्थल दुर्बासा धाम के पवित्र तमसा मंजूषा तट से जल लेकर दुर्बासा के शिव मंदिरों में कांवरियों ने जलाभिषेक करते हुए पैदल मुंडियार के शिवमंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। कई स्थानों पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के दिन भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। प्राचीन शिव मंदिर जिंदोपुर, प्राचीन शिव मंदिर जमुआंवा ठेकमा, ठाकुरद्वारा शिव मंदिर खमौली, शिव मंदिर बरदह, शिव मंदिर मुड़हर, दरियापुर, बसही आदि मंदिरों में लोगों ने भोले को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार अजमतगढ़ विकास खंड के प्राचीन शिव मंदिर मोहम्मदपुर, महादेवा, नरईपुर, बालीपुर, चौको, महुला, हाजीपुर, हनुमान जी मंदिर खरैलिया, हैदराबाद, रौनापार, बेलकुंडा, मानिकपुर, चांदपट्टी, ब्रम्हबाबा स्थान भीमबर आदि शिव मंदिरोंपर श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। हरैया के पास हनुमान मंदिर, बेलकुंडा में मेला लगा। फरिहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के फरिहा, असीलपुर, रोवां, फरीदाबाद, कयामुद्दीन पट्टी, परसहा, कोटिया, जहांगीरपुर, नंदपुर आदि जगहों पर महाशिवरात्रि धूम-धाम से मनी। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गौरा गांव स्थित पातालपुरी महामंडलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा था। बताते हैं कि छह सौ ईसा पूर्व असुरों की खुदाई में पातालपुरी महादेव का ज्योतिर्लिंग मिला था। जिसे असुर अंयत्र ले जाना चाहते थे। लेकिन सवेरा होने से उत्तरी भिटे पर ही इसे छोड़कर चले गएं। कालांतर में यहां एक भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। जिसे महामंडलेश्वर के नाम से जाना जाने लगा। यहां साल में दो बार कार्तिक पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन होता है। शिव सरोवर में स्नान करने से चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed