{"_id":"5a3bf5a34f1c1b686a8bb17d","slug":"31513878947-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के नोडल अधिकारी के 28 दिसंबर को आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के नोडल अधिकारी के 28 दिसंबर को आने की संभावना
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव उर्जा आलोक कुमार प्रथम के 28 दिसंबर को जनपद आने की सूचना है। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वह जिला महिला अस्पताल और एक धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर सकते हैं। इसकी सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है।
जनपद के विकास कार्यों पर नजर रखने और योजनाओं के क्रियांवयन पर निगाह रखने के लिए तैनात किए गए जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार प्रथम के 28 दिसंबर को जनपद आगमन की सूचना है। इस सूचना से जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में मशगूल हो गया है। 20 दिसंबर की शाम को जनपद आगमन के बाद प्रमुख सचिव कोटवा स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 29 दिसंबर को वह विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ करेंगे। इसके बाद जिला महिला अस्पताल और एक धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही प्रमुख सचिव जनपद में करोड़ों की लागत से चल रही परियोजनाओं का भी निरीक्षण कर उसके प्रगति की समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी की ओर से समस्त अधिकारियों को प्रमुख सचिव के आगमन को लेकर तैयारियां करने का निर्देश दे दिया गया है।