फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   30 day acting training workshop concludes

30 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
30 day acting training workshop concludes
सूत्रधार संस्थान आजमगढ़ द्वारा विगत नौ अक्तूबर से संचालित 30 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन बृहस्पतिवार की शाम शारदा टॉकीज परिसर में संपन्न किया गया। इस कार्यशाला में कुल 11 प्रतिभागियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन

इन प्रतिभागियों को एक माह तक अभिनय से संबंधित विभिन्न विषयों से परिचित कराते हुए एक सीनवर्क बृहस्पतिवार को प्रस्तुत किया गया। यह सीनवर्क मोहन राकेश के प्रसिद्ध एकांकी %बहुत बड़ा सवाल% पर आधारित था। जिसमें लालजी, अनुराग, संदीप, सत्यम, परिशा, अभिमन्यु, चंदन, सूरज व सौरव आदि युवा अभिनेताओं ने बहुत ही उम्दा अभिनय प्रस्तुत किया। एकांकी की कथा वस्तु में आंशिक फेरबदल कर उसे समसायिक रूप दिया गया था। जो कि एक सामाजिक संगठन के क्रियाकलापों पर आधारित है। जो पर्यावरण संबंधित विकास के काम करता है और उसके अध्यक्ष लालजी 10 साल से भी अधिक समय से उसके अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं। संगठन के पुराने साथी अनुराग अब खुद अध्यक्ष बनना चाहते हैं। इसलिए वह कार्यकारिणी का चुनाव कराना चाहते हैं। लेकिन लाल जी और उनके चमचे चुनाव होने देना नहीं चाहते। इसी गुदगुदाते हुए विषय पर कुछ राजनीतिक कटाक्ष और कुछ सामाजिक कुरीतियों को उभारते हुए निर्देशक हरिकेश मौर्य ने एकदम से नए अभिनेताओं से बहुत ही उम्दा काम करवाया। कार्यशाला के निदेशक अभिषेक पंडित ने सभी युवा प्रतिभागियों को सुखद व सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डा. अलका सिंह व ममता पंडित ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी विजय यादव, रंजीत कुमार, अंकित कश्यप, रितेश, रंजन, संदीप, गौरव, सूरज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed