फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   30 acres of wheat crop burnt to ashes due to fire

Azamgarh News: आग लगने से 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

Thu, 18 Apr 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
30 acres of wheat crop burnt to ashes due to fire
आजमगढ़। आग की घटनाओं पर जिले में लगाम नहीं लग रहा है। बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई आग लगने से 30 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मेंहनगर, निजामाबाद, बरदह और अहरौला थाना क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं हुई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। ज्यादातर स्थानों पर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लगी।
विज्ञापन

मेंहनगर के गौरा गांव में बुधवार को दिन में हुई आग लगने की घटना में साढ़े चार बीघे गेहूं की फसल के साथ ही सफेदा के 100 पेड़ जलकर राख हो गए। वहीं मंगलवार की देर शाम तिलसड़ा गांव के उत्तरी सिवान में हुई आग लगने की घटना में साढ़े आठ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हुई थी। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। बरदह के छतरपुर गांव में बुधवार को हुई आग लगने की घटना में शहाबुद्दीन के दो बीघे, विजय सरोज, बेलाल के एक-एक बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची और ग्रामीणों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। निजामाबाद के डीहवाबारी और जमीन बारी गांव के 10 किसानों की आठ बीघे गेहूं की फसल बुधवार को लगी आग में जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के साथ ही एसडीएम ने भी फायर ब्रिगेड को सूचना दिया लेकिन वह नहीं पहुंची और ग्रामीणों ने ही पास में स्थित पोखरी के पानी से किसी तरह आग पर काबू पाया। अहरौला के सजनी सैदवारा गांव में बुधवार की शाम लगभग पांच बजे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में झिन्नू, कब्बी, इमरान, इब्राहिम और एजाज के पांच बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। यहां भी ग्रामीणों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed