फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   27412 polling personnel will be deployed in the district for voting

मतदान के लिए जिले में लगाए जाएंगे 27412 मतदान कर्मी

Fri, 26 Feb 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
27412 polling personnel will be deployed in the district for voting
आजमगढ़। पिछले पंचायत चुनाव में जिले में चार चरणों में चुनाव कराया गया था। मगर इस बार एक बार में पूरे जिले पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। इसे देखते हुए इस बार पंचायत चुनाव में कुल 27412 मतदान कर्मियों की जरूरत होगी। हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होेंने एक साथ पूरे जिले में पंचायत चुनाव कराने की बात कही। पूरे जिले में एक साथ चुनाव कराने के लिए काफी संख्या में मतदानकर्मियों की जरूरत पड़ेगी। जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 3720084 है जो 1858 ग्राम पंचायतों के लिए 2065 मतदान केंद्रों के 6230 बूथों पर वोट डालेंगे। पिछले पंचायत चुनावों में हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी और दो कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इस बार आयुक्त ने एक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन कर्मचारियों की तैनाती का निर्देश दिया है। इसमें भी हर बूथ पर चतुर्थ श्रेणी का एक की कर्मचारी तैनात हो सकता है। जनपद में बूथों पर 24920 मतदान कार्मिकों की तैनाती करनी होगी। इसके अलावा10 प्रतिशत यानि 2492 कर्मी रिजर्व में रखने होंगे। इस प्रकार कुल 27412 मतदानकर्मियों की जरूरत होगी। ऐसे में संविदा सफाईकर्मी, शिक्षामित्र की भी ड्यूटी लगानी पड़ेगी। ग्राम रोजगार सेवक, आंगनवाड़ी आदि को भी मतदान ड्यूटी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन हजार बैलेट बाक्सों की मरम्मत का कार्य पूरा
आजमगढ़। जनपद में ग्राम पंचायत चुनाव कराने के लिए लगभग 15 हजार बैलेट बाक्स की जरूत होगी। हर बूथ पर दो बाक्स लगाए जाएंगे। पहले बाक्स के भरने के बाद ही दूसरे को लगाया जाएगा। इसके अलावा हर सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी में 10 बैलेट बाक्स मौजूद रहेंगे जहां जरूरत होगी वहां उन्हें लगाया जाएगा। एफसीआई गोदाम बेलइसा में बैलेट बाक्सों की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। अब तक लगभग 3000 बैलेट बाक्सों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चारो पदों के चुनाव एक साथ होते थे और सभी पदों के मतपत्र अलग-अलग बाक्स में डाले जाते थे। लेकिन इस बार सभी पदों के मतपत्र एक ही बाक्स में डाले जाएंगे। जिसके कारण कर्मियों की संख्या में कटौती की गई है। साथ ही जिले में एक बार में ही चुनाव होने पर काफी संख्या में कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। कर्मियों की कमी पड़ने पर संविदा कर्मियों को भी लगाने का निर्देश दिया गया है।
राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed