फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   259 documents to open pending account found in review

समीक्षा में लंबित मिली खाता खोलने की 259 पत्रावलियां

Tue, 18 Aug 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
259 documents to open pending account found in review
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के गठन, बैंक खाता खोलने, स्टार्ट-अप, ग्राम संगठन स्टार्ट-अप, रिवाल्विंग फंड, सीसीएल आदि की समीक्षा की गई। यूनियन बैंक के विभिन्न शाखाओं में समूहों के बैंक खाता खोलने से संबंधित 259 पत्रावली लंबित पाई गई। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एलडीएम को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर खाता खुलवाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों का खाता खोलने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड की आवश्यकता होती है, इसके साथ-साथ स्वयं सहायता समूह के तीन व्यक्ति की उपस्थिति में स्वयं सहायता समूहों का खाता खोला जाता है। ब्लाक मिशन मैनेजर को निर्देशित किया कि जितनी पत्रावली लंबित हैं, संबंधित बैंकों में जाकर दो दिन के अंदर स्वयं खाता खुलवाएं। शुक्रवार तक रिपोर्ट दें। डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि जिन-जिन बीएमएम का आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण नहीं है, उनको नोटिस जारी करें। स्वयं सहायता समूहों का विकास खंडवार 230 सीसीएल आनलाइन आवेदन पत्र लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द लंबित सीसीएल पत्रावलियों का निस्तारण कराएं। समूह गठन की समीक्षा में अजमतगढ़, हरैया, कोयलसा, लालगंज, मिर्जापुर की प्रगति खराब पाए जाने पर बीएमएम को निर्देश दिए कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष स्वयं सहायता समूह का गठन जल्द से जल्द पूर्ण करें। जिन-जिन बीएमएम के समूह के गठन की प्रगति 10 फीसदी से कम है, उन बीएमएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। समूह स्टार्ट-अप, ग्राम संगठन स्टार्ट-अप व रिवाल्विंग फंड की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, एलडीएम यूबीआई शंकर चंद्र सामंत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed