फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   250 bigha government land occupied, no action on complaint, villagers protested

Azamgarh News: 250 बीघा सरकारी भूमि से कब्जा, शिकायत पर कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
250 bigha government land occupied, no action on complaint, villagers protested
अहरौला। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद भी सरकारी भूमि से कब्जा न हटाया गया। इसके विरोध में शनिवार को बूढ़नपुर तहसील के खालिसपुर के ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राजस्व टीम पर कब्जा हटाने की बजाय शिकायतकर्ता को ही धमकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 250 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा है। गांव के दीपचंद दुबे ने कब्जा हटाने के लिए 25 मई 2022 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। राजस्व टीम जांच करने पहुंची तो कब्जाधारियाें की बजाय शिकायतकर्ता पर ही मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगी। फिर उच्चाधिकारियों से शिकायत पर राजस्व टीम ने 17 कब्जेदारों को नोटिस जारी कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। फरवरी 2025 में इसकी शिकायत तहसील दिवस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को फर्जी तरीके से पट्टा और रजिस्ट्री की गई है। सड़क किनारे से निकले नाले पर भी कब्जा कर लिया गया है। इसके कारण जल निकासी की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने मांग किया कि मामले की किसी सक्षम अधिकारी जांच कराकर कब्जे से खाली कराया जाए। भूमिहीनों को रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर दीपचंद दूबे, धर्मराज यादव, राणा प्रताप, रंजीत सिंह, सुरेश, गनेश, रमेश, रविंद्र, राममिलन, सरिता, मंशा, रेनू, शारदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर कब्जा की शिकायत ग्रामीणों ने की है। इसकी जांच करवाऊंगा कि जब सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के लिए शिकायत हुई तो उसमें क्या हुआ। मामला सही है तो संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।- पंकज कुमार दीक्षित, एसडीएम बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed