फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   245 criminal police radar

245 अपराधी पुलिस के रडार पर

Sat, 09 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 09 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 245 criminal police radar
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इसके तहत, डीआईजी ने मंडल के तीनों जिलों के 245 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है। इसमें 36 गैंग लीडर और उनके 206 गुर्गे शामिल हैं। तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक इन अपराधियों की सक्रियता का सत्यापन करवा रहे हैं। पुलिस के रडार पर ऐसे कुछ लोग भी शामिल हैं, जो अपराध जगत से राजनीति में कर चुके हैं। पुलिस की खास नजर उन नेताओं और उनके गुर्गों के क्रियाकलापों पर टिकी है। पूरी कोशिश है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इन लोगों को जेल भेज दिया जाए। 
विज्ञापन


डीआईजी कार्यालय में जो अपराधी चिह्नित हैं, उनमें आजमगढ़ जिले के 16 गैंग लीडर और उनके 122 सदस्य, मऊ जिले के नौ गैंग लीडर और 62 सदस्य और बलिया जिले के 11 गैंगों लीडर और उनके 58 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा, आजमगढ़ के पांच शराब गैंग माफिया और उनके 44 सदस्य भी चिह्नित किए गए हैं। पुलिस ने जिनके विरुद्ध यह अभियान छेड़ा है, उनके हाथ लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, सुपारी लेकर हत्या करना, अपहरण और शराब तस्करी जैसे जघन्य अपराधों से सने हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई की जद में शामिल कई लोग ऐसे हैं जो जरायम के क्षेत्र में अकूत कमाई करने के बाद राजनीतिक चोला ओढ़ लिया। पुलिस का मानना है कि ये लोग अपना पेशा भले ही बदल लिए हैं लेकिन इनका गैंग अभी भी सक्रिय है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश सरकार अब कोई ढील नहीं देना चाहती। हाल के दिनों में हुई कुछ कार्रवाई इस बात के साफ संकेत भी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की रिकार्ड में पंजीकृत गैंग लीडर और उनके गुर्गों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मंडल के तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है। संबंधित थानाध्यक्ष और खुफिया विभाग की मदद से गैंग की गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है।
 - धर्मवीर सिंह, डीआईजी आजमगढ़ रेंज

पुलिस और खुफिया विभाग की मदद से सक्रिय अपराधियों का डाटा जुटाया जा रहा है। जल्द ही इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान छेड़ा जाएगा। 
- अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़

आजमगढ़ में सक्रिय गैंग 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में ध्रुव उर्फ कुंटू, सरायमीर क्षेत्र में लौटू, निजामाबाद में सचिन, मेहनाजपुर क्षेत्र निवासी धीरज पाल, पवई थाना क्षेत्र निवासी लकी, बरदह में संतोष, बरदह में रिंकू माली, अभिषेक उर्फ परमानंद, बिलरियागंज में नवी। इसके अलावा शराब माफिया के रूप में रौनापार में राणा, अंगद, बिलरियागंज में प्रदीप, मुबारकपुर निवासी सुरेंद्र, रौनापार में रामाश्रय और उसके छह सदस्य चिह्नित किए गए हैं। कुछ चिह्नित गैंग लीडर राजनीति में आ चुके हैं।

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में कौशल चौबे, फेफना निवासी मिथिलेश बबलू,  सुखपुरा निवासी बृजेश पुट्टूर, सहतवार का धनजीकुंवर उर्फ धन्नर, हल्दी क्षेत्र का चंदन मिश्रा, इसी क्षेत्र का हरिप्रसाद, वीरेंद्र कुर्मी उर्फ संजय, फेफना का मिथुन, बासडीह रोड रमेश, मनिहर क्षेत्र का राजकुमार, गढ़वार क्षेत्र का अजीज नट और उसके पांच सदस्य चिह्नित हैं।  


चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का सुजीत सिंह बुढ़वा, सरायलखंसी में रमेश, राजबहादुर सिंह, मऊ कोतवाली में जहांगीर, दोहरीघाट में ऋषिकेश यादव, घोसी में सोनू राय, चिरैयाकोट में अनुज धोबी, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का धर्मेंद्र सोनकर और सदस्य चिह्नित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed