फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24128 toilets will be built in the district under Swachh Bharat Mission-2

जनपद में स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत बनेंगे 24128 शौचालय

Thu, 16 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
24128 toilets will be built in the district under Swachh Bharat Mission-2
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत जिले में 24128 शौचालय बनाए जा रहे हैं। इनमें से 13123 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी हो चुकी हैं। इनमें से कुछ ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। अन्य का भी प्रस्ताव शासन में गया है। वहां से किस्त जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। अब लाभार्थियों के सीधे खाते में किस्त पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

दो अक्टूबर 2014 से पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के पहले चरण की शुरुआत की थी। इसके तहत जिले में लाखों शौचालयों का निर्माण कराया गया। अब जिले में स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत जिले में 24128 शौचालय आवंटित किए गए हैं। इन सभी का खाता संख्या, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर योजना में आवेदन करा लिया है। 13123 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के तौर पर छह-छह हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। दूसरी किस्त शौचालय निर्माण पूरा कराने के बाद लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। वहीं, सचिव और प्रधानों को तेजी से लाभार्थियों को शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में ऐसे लोगों का चयन किया गया है जो पात्र होते हुए भी पहले चरण में योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए थे। अब ऐसे लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत जिले को 24128 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष 13123 लाभार्थियों को छह-छह हजार की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। शेष बचे 1105 लाभार्थियों को जल्द से जल्द पहली किस्त जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालजी दुबे, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed