{"_id":"633f25b825b79d06a376a2f8","slug":"24-farmers-applied-to-get-the-benefit-of-the-scheme-azamgarh-news-vns677693196","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना का लाभ पाने के लिए 24 किसानों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना का लाभ पाने के लिए 24 किसानों ने किया आवेदन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय परियोजना प्रबंधन इकाई एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने कृषक उत्पादन संगठन को दिए जाने वाले ऋण की जानकारी लेने के साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने की कार्ययोजना पर बात की।
जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को कहा कि कृषक उत्पादन संगठन (एफपीओ) को बैंकों की ओर से जो भी लोन दिए जाने हैं, उनकी बैंकवार सूची बनाकर जिला अग्रणी बैंक यूबीआई एवं उनके कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के संबंधित वैज्ञानिकों को निर्देश दिये कि फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन द्वारा जिन उत्पादों पर कार्य किया जा रहा है, उनकी ब्रांडिंग कैसे कराई जाए, इसकी भी कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराई जाए।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि इस वर्ष फार्म मशीनरी बैंक योजनांतर्गत 24 किसानों द्वारा आवेदन किया गया है। जिनको नियमानुसार कार्यवाही करते हुए योजना से लाभान्वित किया जायेगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित समस्त एफपीओ से कहा कि एक उत्पाद पर न रहकर विभिन्न उत्पादों पर कार्य करें, जिससे किसानों का आय दोगुनी की जा सके। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरआर सिंह व डॉ. आरके सिंह सहित संबंधित एफपीओ के निदेशक व प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।