फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लोस चुनाव संपन्न कराने के लिए हुई अधिकारियों की तैनाती

लोस चुनाव संपन्न कराने के लिए हुई अधिकारियों की तैनाती

Mon, 11 Mar 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव संपन्न कराने के लिए हुई अधिकारियों की तैनाती
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शान्तिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण, कर्मचारी कल्याण योजना (वेलफेयर), सुनियोजित मतदाता शिक्षा, निर्वाचक सहभागिता स्वीप, सोशल मीडिया, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के लिए मुख्य विकास अधिकारी डीएस उपाध्याय, आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन संचालन, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा वर्नवैलिटी, सुरक्षा योजना, सुरक्षा बलों की तैनाती और टेन्टेज, विद्युत एवं लाउडस्पीकर कार्यों का सत्यापन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, साफ्टवेयर पर प्रतिदिन आनलाइन फीडिंग के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

चुनाव शिकायतें, विधि प्रकोष्ठ, हेल्पलाइन, काल सेन्टर,सी-विजिल,एमसीसी, कानून व्यवस्था की दैनिक रिपोर्टिंग, क्रिटिकल मतदेय स्थल, वर्नविलिटी मैपिंग, कन्ट्रोल रूम और काल सेन्टर संबंधित समस्त कार्य, डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर के लिए सीआरओ हरीशंकर, प्रेक्षक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, ईंधन एवं रूट चार्ज के लिए नोडल अधिकारी, ईवीएम-वीवीपैट मैनेजमेंट के लिए सुपर नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद को प्रभारी बनाया गया है। मतपत्र, डाक मतपत्र, डमी मतपत्र, इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिशन, पोस्टल बैलेट सिस्टम की व्यवस्था के लिए उपायुक्त एनआरएलएम वीके मोहन, मीडिया, एमसीएमसी के लिए डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह, सांख्यकीय आंकड़े एवं प्रशासकीय योजना के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (ईईएम) और मतदान कार्मिकों का यात्रा भत्ता, नाश्ता भत्ता विवरण के लिए मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, लेखन और निर्वाचन सामग्री के लिए उपायुक्त मनरेगा बीबी सिंह, वेबकास्टिंग एवं सीसी टीवी, वीडियोग्राफी के लिए, निर्वाचन सूचना प्रबन्धन के लिए जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय को प्रभारी बनाया गया है। कम्युनिकेशन प्लान के लिए सचिव विकास प्राधिकरण बाबू सिंह, ईवीएम-वीवीपैट मैनेजमेन्ट के लिए डीडीसी रमेश चन्द्र यादव, दिव्यांग मतदाता के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा, इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए रजनीश श्रीवास्तव, स्ट्रांग रूम, ईवीएम के लिए डिमार्केशन, मतगणना कक्ष आदि से संबंधित कार्य के लिए मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एसपी सिंह को प्रभारी बनाया गया है। सफाई एवं पेयजल व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियन्ता जल निगम सुधीर कुमार सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि तहसील स्तर पर सम्पन्न होने वाले समस्त कार्यों के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी संबंधित एसडीएम होंगे। एसडीएम सहायक प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति करके उसकी सूचना जनपद स्तर पर नियुक्त प्रभार के नोडल अधिकारी को भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed