फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धन निरंकार मिशन का हुआ समागम

धन निरंकार मिशन का हुआ समागम

Sun, 03 Feb 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
धन निरंकार मिशन का हुआ समागम
लाटघाट। बघावर गांव स्थित बगीचे में शनिवार को धन निरंकार मिशन की ओर से संत समागम हुआ। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. सुमन फूलपुर ने कहा कि निरंकारी मिशन का मुख्य उद्देश्य इंसान को परमात्मा का अनुभव कराना है। वेद ग्रंथों में कहा गया है कि जब तक हम परमात्मा की पहचान न कर लें तब तक जीवन का लक्ष्य पूरा नहीं होता। चाहे हम कितना भी यज्ञ, हवन, तप, व्रत, उपवास कर लें मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकते। मोक्ष प्राप्त करने का तात्पर्य है कि हम जीवन मरण की लीला से मुक्त हों। उन्होंने कहा कि संसार में ऊंच नीच, छुआछूत, जाति, धर्म मजहब की खाई बनी है। इसे ज्ञान के महायज्ञ से खत्म करना चाहिए। कहा कि गृहस्थ आश्रम में रहते हुए भी हमें सब की सेवा करनी चाहिए। साधु बनकर संसार से पलायन नहीं करना चाहिए। प्रेम भावना से ही भगवान की प्राप्ति होती है। तन मन धन निरंकार का है। संचालन फूलचंद मौर्य ने किया। इस मौके पर राम अवध मौर्य, डा. मणि, डा. कालू, लालचंद मास्टर, अशोक, रामनाथ, चंद्रभान, बनारसी, डा. देव कमल, रामकिशोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed