{"_id":"5bf2f97cbdec221e2f5b6db4","slug":"21542650236-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटक रहे हो कहां दर दर गुनहगारों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटक रहे हो कहां दर दर गुनहगारों...
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सलल्लाहो अलैह वसल्लम के जन्मदिन जश्न ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में मुहल्ला पुरारानी स्थित मस्जिद हांस बाबा के सामने मैदान में रविवार की रात तंजीम बज्मे अहबाब के की ओर से नातिया मुशायरा हुआ। अध्यक्षता मौलाना मो. खलील गौहर और संचालन क़मर आलम ने किया। तनवीर मुबारकपुरी के सुनाए नात ‘भटक रहे हो कहां दर दर गुनहगारों, निजात के लिए काफी नबी का दामन है’ की काफी सराहना की गई।
मुशायरे का शुभारम्भ क़ारी नूरूल होदा ने तिलावत से किया। जमील खैराबादी, शोहरत मकनपूरी, निजाम बनारसी, तकल्लुम नूरी ग़ाजीपुरी, ऐमन मोहम्दाबादी, मजहर मुबारकपुरी, ग़ुलाम मुस्तफा हाशमी, बशर मुबारकपुरी, तनवीर मुबारकपुरी, वाकिसफ, दानिश, शकील मुबारकपुरी आदि शायरों ने नातिया कलाम पेश किए। पैग़म्बरे इस्लाम की बारगाहे रिसालत में अक़ीदत व मुहब्बत के साथ मंजूम खिराजे अक़ीदत पेश की। मौलाना शरीफ अहमद, सेराजुल होदा, मुहम्मद आजम, अहमद जमाल, हाजी मो. मजहर, मो. उमर, शाहनवाज आलम आदि सहित अकीदतमंद शामिल रहे।