फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीबीएसई बारहवीं में शिवानंद ने किया जिला टॉप

सीबीएसई बारहवीं में शिवानंद ने किया जिला टॉप

Sun, 27 May 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बारहवीं में शिवानंद ने किया जिला टॉप
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के बारहवीं के नतीजे शनिवार को दोपहर में जारी हुए। परीक्षाफल को लेकर छात्रों की धड़कने सुबह से ही बढ़ी हुई थी। जिले में केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी के छात्र शिवानंद मौर्या 95.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप पर रहे। जिलें में दूसरा स्थान पर छात्रों के ही नाम रहा। सीपीएस जाफरपुर के छात्र मो. अदनान और नवोदय के वैष्णो प्रताप राय 95 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबंध स्कूलों की संख्या जिले में लगभग 32 है। जिसमें 12 की मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संख्या दर्जन पर ही है। इंटरमीडिएट में जिले में लगभग तीन हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शनिवार को सीबीएसई बोर्ड बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के चलते परीक्षार्थियों के दिलों की धड़कन सुबह से ही बढ़ी हुई थी। परीक्षार्थी परिणामों को लेकर मोबाइल और कंप्यूटर सेट पर भिड़े हुए थे। एक बजे के लगभग सीबीएसई की साइट पर रिजल्ट आना शुरू हुआ। उत्तीर्ण हुए छात्र खुशी से तझूम उठे। जिला टॉप की सूची में पहले स्थान पर सेंट्रल स्कूल के छात्र शिवानंद मौर्या 95.6 प्रतिशत रहे। दूसरे स्थान पर सीपीएस जाफरपुर के अदनान और नवोदय के वैष्णो प्रताप राय 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चिल्ड्रेन स्कूल की प्रतिमा मौर्या को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों के साथ ही उत्तीर्ण बच्चों के घरों में भी जश्न का दौर शुरू हो गया। एक दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ ही उत्तीर्ण बच्चों ने बड़े-बुजुर्गो से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। हर तरफ खुशी का माहौल दिखा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed