{"_id":"5af1e7ff4f1c1ba0098b8bc2","slug":"21525803007-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर दौड़ रहे बाइक सवार, प्रतिक्षारत यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर दौड़ रहे बाइक सवार, प्रतिक्षारत यात्री हो रहे परेशान
Updated Wed, 09 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर इन दिनों बाइक सवार जमकर धमचौकड़ी मचा रहे है। जिससे प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठनी पड़ रही है। सब कुछ रेलवे प्रशासन की जानकारी में हो रहा है, इसके बाद भी प्लेटफार्म पर तेजी से बाइक चलाने वाले इन बाइक सवारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
खुरासन रोड का स्टेशन बी ग्रेड का स्टेशन है यहां तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों के साथ ही कई लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव होता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में इस स्टेशन पर यात्रियों का आना-जाना होता है। सर्वाधिक परेशान वे यात्री होते है जो समय से पूर्व प्लेटफार्म पर पहुंच जाते है और ट्रेन का इंतजार करते है। इसी दौरान कुछ बाइक सवार पूरे प्लेटफार्म पर तेजी से बाइक चलाते हुए गुजरते है। अक्सर ही यात्रियों और इन बाइक सवारों के बीच नोकझोंक भी हो जाती है। ट्रेन जब प्लेटफॉर्म में इन और आउट होती है उस समय भी ये बाइक सवार तेजी से प्लेटफार्म से गुजरते रहते है। बाइक सवारों की इस कवायद पर लगाम लगाने में रेलवे प्रशासन पूरी तरह से विफल है। रेलवे सुरक्षा पुलिस भी इन बाइक सवारों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। मंगलवार की प्लेट फार्म पर गोदान से मुम्बई जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री शंकर, राजेश, आफताब आदि ने बताया कि जब से हम प्लेटफार्म पर बैठे है तब से 4 से 5 बाइक सवार प्लेटफार्म पर तेजी से बाइक चलाते हुए गुजर चुके है। कई बार शिकायत भी रेलवे प्रशासन से हुई, लेकिन रेलवे प्रशासन मूकदर्शक बने बैठा हुआ है।