फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्वच्छता अभियान तहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

स्वच्छता अभियान तहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

Tue, 08 May 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान तहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
आजमगढ़। स्वच्छता अभियान के तहत होने वाले शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए सोमवार को रानी की सराय विकास खंड परिसर में प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह ने ग्राम प्रधानों को इसमें सहयोग कर तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने मनरेगा, शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री आवास निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गांवों में जिन शौचालयों का निर्माण अधूरा है या जो शौचालय नहीं बने हैं। उनका तेजी से निर्माण कराया जाए। ताकि इनका निर्माण समय से पूरा किया जा सके। साथ ही प्रधानमंत्री आवास का पैसा लेकर जिन लाभार्थियों ने लेकर निर्माण अभी शुरू नहीं कराया है उन्हें प्रेरित कर आवास का निर्माण शुरू कराएं। जिन आवासों का निर्माण चल रहा है उनमें तेजी लाते हुए समयबद्घ तरीके से निर्माण को पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मानव दिवसों का सृजन कर कार्य कराएं। इन योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। इसलिए ग्राम प्रधान लोगों को प्रेरित करें कि वह स्वत: ही निर्माण में तेजी लाएं और जो भी समस्याएं आ रही है उनका तत्काल निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed