{"_id":"5a6386334f1c1b8f268b57e0","slug":"21516471859-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी गई पशु बीमा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी गई पशु बीमा की जानकारी
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट। अजमतगढ़ विकास खँड के बैरीडाड़ पंचायत भवन पर ब्लाक टेक्नीशियन मैनेजर हेमंत सिंह की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को फसलों में लगने वाले रोगों और पशुओं का बीमा कराने के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. पंकज सिंह ने किसानों को बताया कि किसान कैसे अपनी फसलों को झुलसा रोग से बचाकर अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं की जो फसल कतार में बोई गई है उसमें रोग कम लगेंगे। जिसका कारण यह है कि उसमें से हवा क्रास कर जाती है जिससे कीड़े उड़ जाते हैं। आलू, प्याज, लहसुन में झुलसा रोग लगता है तो इसके लिए कीटनाशक दवा समय.समय पर डालना जरूरी होता है। किसानों का पंजीकरण आवश्यक है। उन्होंने किसानों से कहा कि वह पशुओं का बीमा जरूर कराएं। किसान गोष्ठी कृषि अभियंत्रण तकनिकी अभिकरण के तरफ से लगाई गई थी। कृषि गोष्ठी में कुल 150 किसानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर रामसबद, अंगद, कमला यादव, सुरेश, जनार्दन आदि ने उपस्थित थे। संचालन राम हरि सिंह ने किया। ब्यूरो