{"_id":"5a5a4bb44f1c1bf3408b4a34","slug":"21515867060-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम स्तर के अधिकारी दें तहरीर, तब दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम स्तर के अधिकारी दें तहरीर, तब दर्ज होगी रिपोर्ट
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बंजर और नवीन परती की जमीन फर्जी खतौनी से कब्जाने के मामले में जिलाधिकारी और सीआरओ की संस्तुति पर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे लेखपाल को एसओ ने यह कहकर लौटा दिया कि एसडीएम स्तर के अधिकारी तहरीर दें, तभी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की शिकायत लेखपाल की ओर से अपने उच्चाधिकारियों से की है। संबंधित फाइल फिर लौट कर सीआरओ के पास आ गई है।
सगड़ी तहसील के शिवपुर में श्री दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक की ओर से लगभग तीन एकड़ बंजर, नवीन परती और निजी खाताधारकों की जमीन को फर्जी और कूट रचित अभिलेख से स्कूल के नाम दिखा न सिर्फ स्कूल की मान्यता ले ली गई थी, बल्कि विधायक निधि में भी लाखों का हेरफेर किया गया था। पिछले दिनों मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। सीआरओ के नेतृत्व में बनी चार सदस्यीय टीम ने इसकी जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई, उक्त जमीनों पर कब्जा किया गया था। विद्यालय प्रबंध के खिलाफ एफआईआर की संस्तुति और बेदखली की संस्तुति की थी। लेखपाल मामले में तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो थानेदार ने ये कहते हुए भगा दिया कि एसडीएम स्तर का अधिकारी ही एंटी भू माफिया में रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। मामले की शिकायत फिर सीआरओ से की गई है।
एंटी भू-माफिया में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसडीएम स्तर के अधिकारी से ही तहरीर लेने के आदेश हैं। इसी लिए लेखपाल को वापस किया गया है। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी सिटी
विज्ञापन
अभी फाइल मेरे पास वापस नहीं आई है। इस बारे में जिलाधिकारी से चर्चा की जाएगी। एसडीएम स्तर के अधिकारी की ओर से तहरीर देने के कोई निर्देश मेरे संज्ञान में नहीं है।आलोक कुमार वर्मा, सीआरओ