{"_id":"595149344f1c1bb5028b462b","slug":"21498499380-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान युवक, महिला और युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान युवक, महिला और युवती की मौत
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर (आजमगढ़ )। जिले में तीन स्थानों पर हुई अलग-अलग घटनाओं में झुलसे और घायल हुए तीन लोगों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के दामा गांव निवासी वंदना (21) पुत्री कल्पू 24 जून की शाम अबूझ हाल में आग लगने से झुलस गई थी। परिवार के लोग तभी से उसका जिला अस्पताल में इलाज करा रहे थे जहां उपचार के दौरान रविवार की देर शाम वंदना की मौत हो गई। वह कक्षा 12 की छात्रा थी। चार भाई और तीन बहनों में पांचवें नंबर पर थी। इसके अलावा गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागत गांव निवासी जयप्रकाश (18) पुत्र लालचंद 25 जून को घर के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की रात जयप्रकाश की मौत हो गई। इसी क्रम में 108 नंबर की एबुलेंस ने रविवार की भोर में घायलावस्था में एक 65 वर्षीय महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अज्ञात महिला की मौत हो गई। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन