फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2080 were treated at Chief Minister's health fair

Azamgarh News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2080 का हुआ इलाज

Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
2080 were treated at Chief Minister's health fair
मुख्यमंत्री अरोग्य मेला रविवार को जिले के 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 2080 लोगाें पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान मरीजों की नि:शुल्क जांच के साथ ही दवा भी उपलब्ध कराया गया। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन आम जनता को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है। इसके तहत इस रविवार को भी जिले के कुल 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर इस मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद डॉक्टरों ने इलाज के लिए आए मरीजों की नि:शुल्क जांच करने के साथ ही उन्हें दवा आदि भी उपलब्ध कराया। भर्ती योग्य पाए गए मरीजों को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती भी कराया गया। उन्होंने बताया कि इस रविस्र को स्वास्थ्य मेले में कुल 2080 लोगों ने पहुंच कर अपनी जांच व इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed