फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Mon, 19 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जन्म दिन मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी देश की महान नेता थी। उन्होंने बीस सूत्रीय कार्यक्रम चलाकर भूमिहीनों को जमीन और आवास देकर गरीबों का जीवनस्तर ऊंचा किया। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके साहूकारी प्रथा को खत्म करने का काम किया। इस अवसर पर मुन्नू यादव, ब्रजेश नंदन पांडेय, गुफरान अहमद, बेलाल अहमद, श्रृंगारी गौतम, मालती मिश्रा, इंदल सिंह, श्यामधारी राम, डा. सुधाकर, अनुराग विश्वकर्मा, रियाज अहमद, प्रमोद यादव, महिश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओम प्रकाश राय ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर लोगों में मिठाइयां बांटी। उन्होंने कहा कि 1969 में 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके देश की आम जनता और किसानों को साहूकारी के दंश से निजात दिलाई। देश में घोर गरीबी व्याप्त थी उसे दूर करने के लिए गरीबी हटाओ का नारा दिया। अन्न उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति के लिए नहरों का जाल बिछाया और देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। 1971 में पूर्वी बंगाल को बांग्लादेश के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग देश की मान्यता दी। इस मौके पर तौवाब चिश्ती, राजेश गुप्त, रामकरन यादव, अब्दुल राफे, सुफियान, सूर्यनाथ छिसंह, ओम प्रकाश सिंह, सिकंदर, कमाल अख्तर, अबू ओबैदा, मोहम्मद एजाज, शैलेश, फहीम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed