फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पालिथीन को लेकर भारद ने निकाली जागरूकता रैली

पालिथीन को लेकर भारद ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 20 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पालिथीन को लेकर भारद ने निकाली जागरूकता रैली
आजमगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा पालिथीन पर प्रतिबंध लगाने के बाद इस बंदी को सफल बनाने के लिए भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता मैदान में कूद पड़े हैं। गुरुवार की शाम को भारद कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के कटरा स्थित कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोगों को पालिथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। समाजसेवी संगठन भारत रक्षा दल पालिथीन बंदी की मुहिम को सफल बनाने में जुट गया है। कार्यकर्ताओं ने नगर के कटरा स्थित कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली जो नगर के पुरानी सब्जी मंडी चौक, पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक, मातबरगंज, बड़ादेव, नगरपालिका, अग्रसेन तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। भारद के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि अगर अपने नगर को स्वच्छ और पर्यावरण को सुरक्षित करना है तो सभी को पालिथीन का प्रयोग करने से बचना होगा। इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए आज हमने यह रैली निकाली। अब हम लोग प्रतिदिन नगर के एक मुहल्ले में जागरूकता अभियान चलाएंगे। जिसके तहत मुहल्ले में बिखरी पालिथीन को एकत्रित कर उसे जमीन में दफन कर देंगे। साथ ही लोगों से हाथ जोड़कर अपील करेंगे कि वह पालिथीन के प्रयोग से बचें घर से बाहर जब भी सामान की खरीदारी के लिए जाएं थैला जरूर लेकर जां। उन्होंने सभी लोगों से इस अपने इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर मो. अफजल, मनीष कृष्ण, निशिथ रंजन तिवारी, प्रदीप चौहान, धर्मवीर शर्मा, विक्की, गोपाल, धर्मराज, रमेश, राजन, राजेश अस्थाना, धनंजय अस्थाना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed