{"_id":"5a79f55f4f1c1b4e588b7305","slug":"201517942111-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर। एसडीएम फूलपुर को अंयत्र हटाने के मामले को लेकर मंगलवार को भी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर का चक्रमर कर न्यायिक कार्य से विरत रहे।
उधर डीएम ने भी वादकारियों के हित को देखते हुए सभी मुकदमों को त्वरित निस्तारण के लिए मार्टीनगंज तहसील में स्थानांतरित कर दिया है। लेकिन अधिवक्ताओं को डीएम का यह फैसला रास नहीं आ रहा है। अधिवक्तओं का कहना है कि मुकदमे मार्टीनगंज शिफ्ट किए जाने से वादी और प्रतिवादी को लगभग 30 से 35 किलोमीटर दूर अपने मुकदमे की पैरवी करने जाना होगा। जिसके चलते वादकारी परेशान और हैरान होंगे। ऐसी दशा में डीएम को इस तरह का फैसला वापस लेना चाहिए। इसके बाद सकारात्मक बातचीत कर हड़ताल को समाप्त किया जा सकता है। इस मौके पर इंदुशेखर, रामपलट, देशराज, रामनारायण यादव, पीसी लाल, अंगद यादव, महेंद्र यादव, संजय, इश्तियाक, विजय सिंह, प्रदीप कुमार, शमीम काजिम, ओमप्रकाश, कमलेश आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
राशन कार्ड के लिए एसडीएम से गुहार
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर राशन कार्ड की सूची से पात्रों का नाम काटकर अपात्रों का नाम शामिल करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से राशन कार्ड की सूची से उनका नाम काट दिया गया है। उनके स्थान पर अपात्रों का नाम सूची में डाल दिया गया है। जिसके चलते गरीब जनता दर-दर भटक रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राशन कार्ड सूची की जांच कर पात्र लोगों का नाम पात्रता सूची में दर्ज किया जाए। उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने भौतिक सत्यापन के लिए वीडियो को निर्देशित किया। इस अवसर पर सुशील सिंह, मुरारी देवी, प्यारी देवी, सुभावती, चंपा, उषा, सुनीता, मुनाकी, सोनमती, सुमन, मीना देवी, पूनम आदि उपस्थित थे।