{"_id":"5a53b3894f1c1b4f198b5ac0","slug":"201515434889-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण नहीं करने का आरोप
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मेंहनगर तहसील के ग्राम इनवल गांव के निवासियों ने कोटेदार पर कई वर्ष से पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण नहीं करने को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप कर जांच कराए जाने की मांग की।
ग्रामवासी श्रवण कुमार यादव, श्यामनारायन, राजभवन यादव, शंभू राम, शारदा, सीता देवी, धनावती, संदीप यादव, बंशराज सहित सभी का कहना है कि कोटेदार के खिलाफ हम लोगों ने जिलापूर्ति अधिकारी और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। लेकिन कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक बार फिर जिलाधिकारी को प्रार्थना दिया गया तो जिलाधिकारी ने जांच कराए जाने का आदेश दिया। लेकिन आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि राशन मांगे जाने पर कोटेदार कहता है कि यहां तुम लोगों के राशन कार्ड का राशन नहीं आता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कोटे की दुकान की जांच कर लाइसेंस को रद्द किए जाने की मांग किया है।