{"_id":"5a2ed3be4f1c1b193e8b810c","slug":"201513018302-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण से नगरवासियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण से नगरवासियों में रोष
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। नवगठित नगर पंचायत माहुल में डूडा द्वारा कराए जा रहे नाली और रास्ते के निर्माण में ठेकेदार द्वारा व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। स्थानीय नागरिकों के मना करने के बाद भी ठेकेदार द्वारा तेजी से कार्य को पूरा किया जा रहा है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
माहुल नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में काली जी मंदिर के पास से भरौटी होते हुए शिवाजी चौक तक लगभग पांच सौ मीटर रास्ते पर नाली निर्माण और रास्ते पर इंटरलाकिंग लगाना प्रस्तावित है। जिस पर डूडा द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा निर्माण में पुरानी ईंटों को उखाड़कर, सफेद बालू और कामधेनू कंपनी की लोकल सीमेंट से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार ठेकेदार से इसकी शिकायत की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। निखिल शर्मा, लल्लन शर्मा, शैलेंद्र पांडेय, अमित जायसवाल आदि ने मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जाने की अधिकारियों से मांग की है। वहीं अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह का कहना है कि यदि ऐसा हो रहा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।