{"_id":"59723f704f1c1b721a8b4874","slug":"201500659568-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग बेहाल
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। नगर क्षेत्र में तो हालत और भी बदत्तर है। वर्तमान में कटौती का आलम यह है कि आधे-आधे घंटे पर बिजली कट जा रही है। वहीं नगर के कुछ क्षेत्रों में बिजली आने पर वोल्टेज इतना कम होता है कि पंखा भी नहीं चल पा रहा है। जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। इससे लोगों में गुस्सा है।
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से जिले की उपेक्षा शुरु हो गई है। नगर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। नगर में बिजली आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है। कटौती का आलम यह है कि कब बिजली कटेगी और कब आएगी कोई समय नहीं है। सबसे बुरी हालत मातनपुर फीडर से जुड़े मुहल्ले अन्नतपुरा, गुरुटोला, कुंदीगढ़, कटरा सहित अन्य मुहल्लों की है। सुबह से ही कटौती शुरु हो जा रही है। हर आधे घंटे पर बिजली कट रही है। वहीं शाम होते स्थिति और भी बदत्तर हो जा रही है। 15 से 20 मिनट पर बिजली कट रही है, इसके बाद कब आएगी कोई समय नहीं है। आधी रात को बिजली काट दिए जाने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो छतों पर टहलने को मजबूर हैं। यही हालत नगर के अन्य मुहल्लों की भी है।