फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 families in trouble due to house collapse, pleaded in DM office

घर गिरने से 20 परिवारों के सामने संकट, डीएम कार्यालय में लगाई गुहार

Tue, 05 Oct 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
20 families in trouble due to house collapse, pleaded in DM office
जाफरपुर गांव में 20 परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी बसर करने को मजबूर है। बारिश में उनके घर गिर जाने से यह स्थिति पैदा हुई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी दफ्तर जाकर मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि 16 सितंबर की रात हुई मूसलाधार बारिश से उनका कच्चा मकान गिर गया। हादसे में परिवार का कोई सदस्य हताहत तो नहीं हुआ लेकिन अब सबको खुले आसमान के नीचे रहना प़ रहा है। इसकी सूचना जाफरपुर के लेखपाल को दी गई। उसने जांच करके अपनी रिपोर्ट भेज दी है लेकिन 15 दिन से बाद भी कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने ज्ञापन देकर मदद की गुहार लगाई। उनका कहना था कि गांव की पोखरी पर अवैध कब्जे के चलते भी उनकी समस्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि फूलबाव, धर्मेंद्र कुमार, भगवान दास, सुबास, इंद्रेश, राकेश कुमार, संजय कुमार, सर्वजीत, अशोक, संतोष, अरविंद, संतोष, प्रकाश, कैलाश, ललशु, पल्लू, रामनौमी, नंदा, गोरख व महेंद्र के घर गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed