फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 Arrest , case on 100

35 नामजद, 100 अज्ञात पर मुकदमा, 20 गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
20 Arrest , case on 100
बिलरियागंज में गिरफ्तार लोगो को पुलिस लाइन में रखें जाने की सूचना पर जुटे लोगों को हटाती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बिलरियागंज बवाल के मामले में एसओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें 35 नामजद समेत 100 अज्ञात को शामिल किया गया है। वहीं, पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में रखा गया है। इसके चलते पुलिस लाइन भी छावनी में तब्दील नजर आई।
विज्ञापन

बिलरियागंज को जौहर अली पार्क में भोर में प्रदर्शनकारियों के पथराव के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से खदेड़ दिया। इसके बाद एसओ मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया। कुल 19 धाराओं में 35 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें 19 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। प्रदर्शनकारियों पर लोक संपत्ति क्षति निवारण एक्ट समेत कई धाराएं लगाईं गईं हैं। गिरफ्तार लोगों के लिए पुलिस लाइन में अस्थायी जेल बनाई गई है। गिरफ्तार किए गए 20 लोगों में मौलाना ताहिर मदनी के साथ ही एक महिला भी शामिल है। पुलिस लाइन गेट पर सुबह से काफी संख्या में लोग जुटे थे, जिन्हें पुलिस ने लाठियां भांज कर मौके से हटा दिया।
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये लोगों में ताहिर मदनी, समीम अहमद, शादाब, आरकम, अबुशाद, जियाउरहमान, खान रय्यान, अजमैन उर्फ महबूब, बेलाल अहमद, युसूफ, आमिर, सलमान, आरिफ, अबु तलहा, निवासीगण कस्बा बिलरियागंज, अब्दुल्ला निवासी शहाबुद्दीनपुर, तहजीब अहमद उर्फ वकील, रहीम निवासीगण बिंदवल, हकीब निवासी हिरनई थाना रौनापार, सहाब बिंदवल थाना बिलरियागंज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
मऊ और बलिया की फोर्स और पीएसी भी पहुंची
प्रदर्शनकारियों के उग्र रुप को देखते हुए जिले के विभिन्न थानों के अलवा मऊ व बलिया जिले से भी भारी संख्या में फोर्स बुला ली गई थी। पुलिस के अलावा दो प्लाटून पीएसी के जवान भी बिलरियागंज कस्बे में लगाए गए हैं। एसडीएम व सीओ सगड़ी के अलावा एसडीएम मेंहनगर की भी ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके साथ ही जिला स्तर के अधिकारी भी वहां जमे हैं।
0000000000000
चार बाइकों को किया गया सीज
गोरिया बाजार। मौके से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के चार बाइकों को भी बरामद किया। जिसे सीज कर दिया गया है। वहीं प्रदर्शनकारियों के पथराव से एसओ बिलरियागंज के जीप का शीशा भी टूट गया है। इतना ही नहीं पुलिस के कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है।

0000000000000
एसपी सिटी व छह कांस्टेबल हुए घायल
गोरिया बाजार। धरने के दौरान हुए पथराव में एसपी सिटी पंकज पांडेय के साथ ही एक महिला कांस्टेबल व पांच पुरुष कांस्टेबल चोटिल हुए है। एसपी सिटी तो मरहम-पट्टी करा कर मौके पर डटे हुए है, वहीं घायल कांस्टेबलों का भी विभाग ने मरहम पट्टी करा दिया है। वहीं प्रदर्शनकारियों की तरफ से भी एक महिला घायल है, जिसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed