फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2.44 lakh looted from ecom express office

ईकॉम एक्सप्रेस आफिस से 2.44 लाख की लूट

Sun, 16 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
2.44 lakh looted from ecom express office
लालगंज। देवगांव कोतवाली के स्थानीय कस्बे के उत्तर विद्या मंदिर इंटर कालेज रोड पर स्थित ईकॉम एक्सप्रेस ऑफिस से शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे 2.44 लाख की लूट हो गई। दो बाइक सवार चार बदमाश अचानक आधा खुले शटर में घुसे और दराज में रखे पैसे व सीसीटीवी डीवीआर लेकर फरार हो गए। घटना के समय दो कर्मचारी मौके पर मौजूद थे लेकिन जब तक उनकी नजर बदमाशों पर पड़ती तब तक बदमाश मौके अपनी बाइक पर सवार हो चुके थे। सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन

लालगंज कस्बे में ईकॉम एक्सप्रेस कुरियर कंपनी का आफिस है। शुक्रवार को दो कर्मचारी आधा शटर गिरा कर अंदर लखनऊ आफिस से ऑनलाइन हिसाब-किताब कर रहे थे। आफिस के अगले हिस्से में रखे काउंटर के दराज में 2.44 लाख रुपये रखा हुआ था। इसी दौरान दो बाइक से चार बदमाश पहुंचे और धीरे से अंदर घुस कर दराज में रखे पैसे को निकाल लिया। इसके साथ ही डीवीआर को भी खोल लिए। आहट मिलने पर दोनों कर्मचारी जब तक भाग कर बाहर की तरफ आते तब तक चारों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। दोनों कर्मचारी दयाशंकर पुत्र राकेश सिंह निवासी बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ और नीरज सिंह पुत्र राम प्यारे सिंह निवासी मिर्जापुर थाना कोतवाली देवगांव ने तत्काल घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के माध्यम से सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही दोनों कर्मचारियों से पूछताछ भी की। घटना के बाबत देवगांव कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed