फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसानों पर कहर जारी, 100 बीघा से अधिक गेहूं जला

किसानों पर कहर जारी, 100 बीघा से अधिक गेहूं जला

Mon, 15 Apr 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
किसानों पर कहर जारी, 100 बीघा से अधिक गेहूं जला
आजमगढ़। किसानों पर आग का कहर जारी रहा। रविवार को कहीं शार्ट सर्किट से उत्पन्न चिंगारी से खेत में आग लगी तो कहीं संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे करीब 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव वालों की मदद से किसी तरह से फायर ब्रिगेडवालों ने आग पर काबू पाया। अगलगी में पूरी फसल जलकर राख हो जाने से किसानों की मानों कमर ही टूट गई।
विज्ञापन

फरिहां संवाददाता के मुताबिक निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बाबूराम का पूरा गांव में रविवार की दोपहर शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि तेज हवा के चलते आग भयानक रूप ले ली। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे। अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गांव के सतीश चंद्र यादव, रामसकल यादव, मुन्नीलाल, राजेंद्र, दुर्गा, रामराज, संतोष, राकेश आदि का करीब 35 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ठेकमा संवाददाता के मुताबिक, बरदह थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में और गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खरैला गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से करीब 25 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों में पंचदेव राम, जालिम, सुंदर, अनिल, महजू, अजय मिश्रा, जगदीश मिश्रा, कोमल मिश्रा आदि शामिल हैं। निजामाबाद संवाददाता के मुताबिक तिग्गीपुर गांव निवासी रामसमुझ प्रजापति के गेहूं के खेत में रविवार को शार्टसर्किट से आग लग गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि रामसमुझ का करीब एक बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं सरायमीर संवाददाता के मुताबिक ओहदरीपुर गांव निवासी मो. आरिफ, मो. आसिफ, अबूबकर, आजाद, सुरही बुजुर्ग गांव निवासी बरखू चौहान, ध्यानचंद के गेहूं के खेत में आग लगने से इनका करीब छह बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। कटानी बाजार संवाददाता के मुताबिक महराजगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर अरहरिया गांव निवासी राजेंद्र यादव, कृष्ण मोहन, दिनेश, अजय, श्याम भगवती के खेत में रविवार की शाम को शार्टसर्किट से आग लगने से करीब आठ बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। लाटघाट संवाददाता के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव निवासी देवनाथ, श्रीराम, महात्मा, राजदेव, रामनयन के खेत में आग लगने से चार बीघा गेहूं, हैदराबाद गांव में आग लगने से गांव कगे जमुना, वीरेंद्र, चंपा देवी, कुलपति, सोना देवी, सुरेश का तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। जबकि शनिवार की शाम को नत्थूपट्टी गांव में आग लगने से इमरान, बाबूराम, हंसराज, गयासुद्दीन, रमापति, सुमेर, इजहार, कतवारू, शरीख, वंशराज, शिवमूरत, अबरार, अंसार, अशफाक, सुरेमाल आदि का करीब 25 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोग अथक प्रयास कर किसी तरह से आग के इस घटना पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed