फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 लाख का माल नौ लाख में निपटाने का शोर

20 लाख का माल नौ लाख में निपटाने का शोर

Sat, 15 Dec 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
20 लाख का माल नौ लाख में निपटाने का शोर
आजमगढ़। पॉलिथीन और थर्माकोल पर प्रतिबंध के बाद एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी अजय कुमार यादव के नेतृत्व में एक पखवारे पूर्व छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। ब्रह्मस्थान क्षेत्र में मनीष बरनवाल के दो मकानों में बने गोदाम से 20 लाख का प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्माकोल के सामान बरामद हुए थ्रे।
विज्ञापन

नपा के पास इन्हें जब्त कर रखने का इंतजाम न होने के चलते इन्हें व्यापारी के गोदाम में ही सील कर दिया गया। एक पखवारे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी न तो नपा ने इसे जब्त किया न ही नष्ट कराया। इसके चलते यह चर्चा आम होने लगी कि व्यापारी और अधिकारियों में सेटिंग हो गई है। यहां तक कहा जा रहा है कि 20 लाख के माल को नौ लाख में निपटाने की तैयारी चल रही है। ईओ नगर पालिका वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि एसडीएम और सेल्स टैक्स वालों ने सील किया है। आगे क्या करना है वही जाने, जैसा निर्देश होगा वैसी कर्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गोदाम में सील बरामद माल सुरक्षित है, कटिंग आर्डर का इंतजार हो रहा है। इसके लिए एडीएम प्रशासन और प्रदूषण विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। जैसे ही कटिंग आर्डर मिल जाता है बरामद माल को नष्ट कराने के साथ ही प्लांट पर भेज सालिड वेस्ट में तब्दील करा दिया जाएगा। सील के साथ छेड़छाड़ पाई गई तो व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पैसे के लेनदेन की जो बात है अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed